AP 10th Class FA3 Hindi Question Paper 2026-27 – Model Paper with Answers (35 Marks)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

పదో తరగతి హిందీ FA3 కు సిద్ధమవుతున్నారా? AP 10th Class FA3 Hindi Question Paper 2026-27 నమూనాలో धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब, अनोखा उपाय, क्या आपको पता है? పాఠాలపై 35 మార్కుల పేపర్ ఇక్కడ ఉంది. ప్రశ్నలు, జవాబులు హిందీలోనే, పరీక్షలో రాయాల్సినట్లే; ముఖ్య పదాలకు తెలుగు అర్థం కూడా.

Hindi FA3 అసలు పేపర్ జవాబులు (Key Paper) జనవరిలో పరీక్ష రోజే ఇక్కడ పెడతాం. లింక్ నేరుగా రావాలంటే WhatsApp గ్రూప్‌లో చేరండి.

ఈ పేజీలో: పేపర్ విధానం | FA3 పాఠాలు | ప్రశ్నలు | శబ్దార్థాలు | FAQs

AP 10th Class FA3 Hindi 2026-27: पेपर का स्वरूप

6 అక్టోబర్ 2026 న జరిగిన FA2 హిందీ అసలు పేపర్ (Exam Code 025) విభాగాలే ఇక్కడ: భాషాంశాలు, ఒక గద్యాంశం, ఒక పద్యాంశం, నాలుగు వాక్యాల ప్రశ్నలు, ఎనిమిది పంక్తుల ప్రశ్న.

खंडप्रश्नअंक
अ – भाषा की बात5 × 15
आ – गद्यांश, पद्यांश5 + 510
इ – चार वाक्यों में (5 में से कोई 3)3 × 412
ई – आठ पंक्तियों में (या सहित)1 × 88
कुल13 प्रश्न, 11 लिखने हैं35

FA2 అసలు ప్రశ్నలు, జవాబులు AP 10th Class FA2 Hindi Question Paper లో, అన్ని సబ్జెక్టుల FA3 వివరాలు AP FA3 Syllabus 2026-27 లో ఉన్నాయి.

10th Class FA3 Hindi Syllabus 2026-27 (అంచనా)

SA1 లో 14 పాఠాలు వచ్చేశాయి (అసలు పేపర్ AP 10th Class SA1 Hindi Key Paper లో). సుగంధ్-2 పుస్తకంలో చివరి ఇకాయి (इकाई IV) లో మిగిలినవి ఇవి:

पाठविधाఈ పేపర్‌లో
क्या आपको पता है?पठन हेतु (पी.पी.टी., जल संरक्षण)अभ्यास (ख)
12. धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाबसाक्षात्कार (अब्दुल कलाम, टेसी थॉमस)1 – 6, 8, 9, 11 (आ), अभ्यास (क)
अनोखा उपायउपवाचक कहानी, डॉ. रावूरि भरद्वाज7 (सीख), 10, 11 (अ)

AP 10th Class FA3 Hindi Question Paper 2026-27 సిలబస్ – धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब, अनोखा उपाय

AP 10th Class FA3 Hindi Model Paper: प्रश्न और उत्तर

1 గంట 15 నిమిషాలు టైమ్ పెట్టుకుని రాయండి. తర్వాత జవాబు తెరిచి పోల్చుకుని టిక్ పెట్టండి. 11వ ప్రశ్నలో అ లేదా ఆ ఒక్కటే.

I. खंड अ: भाषा की बात (5 × 1 = 5)

1. राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ बालकों ने उनका साक्षात्कार लिया था। वाक्य में क्रिया शब्द पहचानिए।
(A) बालकों   (B) लिया था   (C) साक्षात्कार   [1 మార్కు]

జవాబు చూడండి
(B) लिया था
काम का होना बताने वाला शब्द क्रिया है: लिया था। बालकों कर्ता है, साक्षात्कार कर्म है।

2. उन्नीस सौ पचासी – हिंदी अक्षरों को पढ़कर संख्या पहचानिए।
(A) 1958   (B) 1985   (C) 1895   [1 మార్కు]

జవాబు చూడండి
(B) 1985
उन्नीस सौ = 1900, पचासी = 85, कुल 1985। (पाठ में: सन् 1985 में डी.आर.डी.ओ ने दस युवा वैज्ञानिकों को चुना।)

3. एक निर्धन बालक भारत का राष्ट्रपति बना। रेखांकित शब्द का संधि विच्छेद पहचानिए।
(A) निर् + धन   (B) निः + धन   (C) नि + धन   [1 మార్కు]

జవాబు చూడండి
(B) निः + धन
निः + धन = निर्धन (विसर्ग संधि)। विसर्ग के बाद ‘ध’ आने पर विसर्ग ‘र्’ बन जाता है।

4. भारत में 50 प्रतिशत से भी अधिक युवाशक्ति है। रेखांकित शब्द का समास पहचानिए।
(A) द्वंद्व समास   (B) तत्पुरुष समास   (C) द्विगु समास   [1 మార్కు]

జవాబు చూడండి
(B) तत्पुरुष समास
युवाशक्ति = युवाओं की शक्ति, तत्पुरुष समास (‘की’ विभक्ति का लोप)।

5. छात्रा मेहनत करती है। वाक्य का वचन परिवर्तित रूप पहचानिए।
(A) छात्राएँ मेहनत करती है।   (B) छात्राएँ मेहनत करती हैं।   (C) छात्राओं मेहनत करती हैं।   [1 మార్కు]

జవాబు చూడండి
(B) छात्राएँ मेहनत करती हैं।
छात्रा का बहुवचन छात्राएँ; क्रिया भी ‘करती हैं’ हो जाती है।

II. खंड आ: गद्यांश और पद्यांश (5 + 5 = 10)

6. गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

उनकी शिक्षा-दीक्षा केरल स्थित अलप्पुझा में हुई। यहीं पर उनका जन्म हुआ था। रक्षा अनुसंधान और विज्ञान को पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था। मगर टेसी थॉमस ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़-निश्चय से पुरुष वर्चस्व वाले क्षेत्र में सफलता के नये शिखर तय किये हैं। थॉमस रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ) के अग्नि-5 कार्यक्रम की निदेशक बनीं। उन्होंने देश के किसी मिज़ाइल प्रॉजेक्ट की पहली महिला प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त किया।
(पाठ 12: धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब)

अ. टेसी थॉमस ने पुरुष वर्चस्व वाले क्षेत्र में सफलता कैसे पाई? [2]आ. टेसी थॉमस का जन्म कहाँ हुआ था? [1](A) चेन्नई   (B) हैदराबाद   (C) अलप्पुझा   (D) दिल्ली
इ. टेसी थॉमस डी.आर.डी.ओ के किस कार्यक्रम की निदेशक बनीं? [1](A) अग्नि-5   (B) पृथ्वी   (C) चंद्रयान   (D) आकाश
ई. ‘दृढ़-निश्चय’ शब्द का अर्थ क्या है? [1](A) पक्का इरादा   (B) डर   (C) आलस   (D) संदेह   [5 మార్కులు]

జవాబు చూడండి
अ. टेसी थॉमस ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़-निश्चय से पुरुष वर्चस्व वाले रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में सफलता पाई। वे अग्नि-5 कार्यक्रम की निदेशक बनीं और किसी मिज़ाइल प्रॉजेक्ट की पहली महिला प्रमुख बनीं।
आ. (C) अलप्पुझा (केरल)
इ. (A) अग्नि-5
ई. (A) पक्का इरादा

7. पद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

मेहनत से जो नाता जोड़े,
मंज़िल उसकी राह न छोड़े।
छोटी-छोटी भूल सुधारो,
जीवन अपना आप सँवारो।
(अपठित पद्यांश, इस पेज के लिए लिखा गया)

अ. कवि जीवन सँवारने के लिए क्या करने को कहता है? [2]आ. मंज़िल किसकी राह नहीं छोड़ती? [1](A) आलसी की   (B) मेहनत करने वाले की   (C) सोने वाले की   (D) डरने वाले की
इ. कवि किसे सुधारने को कहता है? [1](A) दूसरों को   (B) छोटी-छोटी भूलों को   (C) घर को   (D) पुस्तक को
ई. ‘मंज़िल’ शब्द का अर्थ है: [1](A) लक्ष्य   (B) रास्ता   (C) घर   (D) मेहनत   [5 మార్కులు]

జవాబు చూడండి
अ. कवि कहता है कि हमें मेहनत से नाता जोड़ना चाहिए और अपनी छोटी-छोटी भूलों को सुधारते रहना चाहिए। ऐसा करने से हम अपना जीवन आप ही सँवार सकते हैं।
आ. (B) मेहनत करने वाले की
इ. (B) छोटी-छोटी भूलों को
ई. (A) लक्ष्य
‘अनोखा उपाय’ की सीख भी यही है: छोटी से छोटी भूल भी नहीं करनी चाहिए, भूल हो तो तुरंत सुधारनी चाहिए।

III. खंड इ: चार वाक्यों में (3 × 4 = 12)

8. कलाम के विचार में ‘आदर्श छात्र’ के गुण क्या हैं? (चार वाक्यों में)   [4 మార్కులు]

జవాబు చూడండి
अब्दुल कलाम के अनुसार एक छात्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण गुण अपने प्रति ईमानदारी और दूसरों के प्रति आदर है। आदर्श छात्र जीवन में पहले एक लक्ष्य बनाता है और उसे पाने के लिए खूब परिश्रम करता है। वह बाधाओं से लड़ते हुए निरंतर प्रयत्नशील रहता है और नैतिक मूल्यों को ग्रहण करता है। छुट्टी के दिनों में वह गरीब बच्चों को पढ़ाता है और अधिक से अधिक पौधे लगाता है।

9. टेसी थॉमस के जीवन से हमें क्या संदेश मिलता है? (चार वाक्यों में)   [4 మార్కులు]

జవాబు చూడండి
टेसी थॉमस के जीवन से संदेश मिलता है कि मेहनत, लगन और दृढ़-निश्चय से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। उन्होंने बचपन से अंतरिक्ष के सपने देखे और गणित, विज्ञान को तन-मन में बसा लिया। जिस क्षेत्र को पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था, उसमें वे ‘अग्नि-पुत्री’ और भारत की प्रथम ‘मिज़ाइल वुमन’ बनीं। उनका संदेश है कि जो भी पढ़ें ध्यान से पढ़ें और लक्ष्य प्राप्त करने तक रुकें नहीं।

10. राजा कुमारवर्मा ने अपने राज्य की समस्या का हल पाने के लिए क्या-क्या किया? (चार वाक्यों में)   [4 మార్కులు]

జవాబు చూడండి
अकाल पड़ने पर राजा कुमारवर्मा ने बुद्धिमानों, हाज़िरजवाबदारों और विद्वानों को बुलाकर चर्चा की। उनकी सलाह पर वे खुशहाल पड़ोसी राज्य के महाराज सत्यसिंह से मिलने गए। सत्यसिंह, राजमाता और राजगुरु तीनों ने अपनी-अपनी एक छोटी भूल बताकर हितोपदेश देने से मना कर दिया। इन घटनाओं से राजा ने सीखा कि छोटी से छोटी भूल भी नहीं करनी चाहिए; उन्होंने इसका पालन किया और कुछ ही दिनों में राज्य खुशहाल बन गया।

अभ्यास के लिए दो और प्रश्न (असली पेपर में खंड इ में 5 प्रश्न देकर कोई 3 लिखने को कहते हैं):

(क) भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने में छात्रों का क्या योगदान हो सकता है?   [4 अंक]

జవాబు చూడండి
कलाम जी के अनुसार भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए व्यापक आंदोलन की ज़रूरत है, जो अपने घर और विद्यालय से शुरू होना चाहिए। माता, पिता और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बच्चों को ईमानदारी और सच्चाई का पाठ पढ़ाएँ तो जीवन में कोई उन्हें हिला नहीं पाएगा। छात्र संकल्प लें कि वे सदैव ईमानदार और भ्रष्टाचारमुक्त जीवन जिएँगे। इस तरह वे दूसरों के लिए आदर्श बन सकते हैं।

(ख) जल संरक्षण के लिए हम क्या-क्या कर सकते हैं? (‘क्या आपको पता है?’ के आधार पर)   [4 अंक]

జవాబు చూడండి
हमें पानी व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए; नल का काम खत्म होते ही उसे बंद करना चाहिए। वर्षा के पानी को इकट्ठा करना चाहिए, ताकि भूजल बढ़े। नदियों और तालाबों को गंदा नहीं करना चाहिए और अधिक पेड़ लगाने चाहिए। जनसंख्या बढ़ रही है, इसलिए हर व्यक्ति को सोच-समझकर जल का उपयोग करना चाहिए; रहीम ने भी कहा है: ‘रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।’

IV. खंड ई: आठ पंक्तियों में (1 × 8 = 8)

11. किसी एक प्रश्न का उत्तर आठ पंक्तियों में लिखिए।
अ) ‘अनोखा उपाय’ कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
(या)
आ) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचार आदर्श योग्य हैं। इन विचारों को अमल में लाने के लिए आप क्या करेंगे?   [8 మార్కులు]

జవాబు చూడండి
अ) सारांश (नमूना): हरितनगर के राजा कुमारवर्मा अच्छे शासक थे, फिर भी एक बार राज्य में अकाल पड़ा। फ़सलें, तालाब और गड्ढे सूख गए, पशुओं का चारा भी नहीं मिला। विद्वानों ने सलाह दी कि किसी खुशहाल राज्य के राजा से मिलकर वहाँ के शासन नियम जानें। राजा पड़ोसी राज्य के महाराज सत्यसिंह से मिले, जहाँ जलाशय भरे थे और खेत हरे-भरे थे। सत्यसिंह ने हितोपदेश देने से मना किया, क्योंकि एक बार उनकी भूल से अंगरक्षक रात भर बारिश में भीगते रहे थे। राजमाता ने भी मना किया, क्योंकि उनके मन में बहू के ज़ेवरों के प्रति लालच आया था। राजगुरु ने भी मना किया, क्योंकि आलस के कारण उन्होंने एक औसत पंडित को बड़ा पंडित बता दिया था। इन तीनों घटनाओं से राजा ने सीखा कि छोटी से छोटी भूल भी नहीं करनी चाहिए और भूल हो तो तुरंत सुधार लेनी चाहिए। राजा ने इस सीख का पालन किया और कुछ ही दिनों में उनका राज्य खुशहाल बन गया। यह कहानी ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता रावूरि भरद्वाज की तेलुगु रचना का अनुवाद है।

आ) नमूना उत्तर: कलाम जी के विचारों को मैं अपने जीवन में इस तरह अपनाऊँगा: 1. सबसे पहले अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाऊँगा और उसके लिए खूब परिश्रम करूँगा। 2. अपने प्रति ईमानदार रहूँगा और दूसरों का आदर करूँगा। 3. कम से कम पाँच निरक्षर महिलाओं को पढ़ना-लिखना सिखाऊँगा। 4. छुट्टी के दिनों में गरीब बच्चों को पढ़ाऊँगा। 5. अपने घर और विद्यालय से ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध ईमानदारी का संकल्प लूँगा। 6. बाल मज़दूरी जहाँ दिखे, उसके विरुद्ध आवाज़ उठाऊँगा। 7. अधिक से अधिक पौधे लगाऊँगा ताकि पर्यावरण संतुलित रहे। 8. इन छोटे कामों से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

FA3 Hindi शब्दार्थ (తెలుగు అర్థంతో)

పుస్తకం శబ్దకోశం నుంచి ఈ పాఠాలకు సంబంధించిన పదాలు:

शब्दఅర్థంEnglish
साक्षात्कारపరిచయ కార్యక్రమంinterview
भ्रष्टाचारఅవినీతిcorruption
संशोधनసవరణamendment
निर्धनపేదవాడుpoor
दृढ़-निश्चयగట్టి నిర్ణయంdetermination
हितोपदेशమంచి ఉపదేశంgood advice
अकालకరువుfamine
वारिనీరుwater

హిందీ FA3 లో మార్కులు కోల్పోయే చోట్లు

  • गद्यांश ప్రశ్నలకు గద్యాంశంలో లేని విషయాలు రాయడం.
  • ఖండ్ ఇ లో 3 కంటే ఎక్కువ ప్రశ్నలు రాసి సమయం వృథా చేయడం.
  • వచనం మారిస్తే క్రియను మార్చకపోవడం (करती है / करती हैं).
  • టెసీ థామస్, అబ్దుల్ కలాం సాక్షాత్కారాల్లో ఎవరు ఏమన్నారో తారుమారు చేయడం.

తర్వాత ఏం చదవాలి

FAQs

AP 10th Class FA3 Hindi में कौन-से पाठ आएँगे?

28-10-2026 SA1 అధికారిక జాబితాలో హిందీ 14 పాఠాలు (जल ही जीवन है వరకు) వచ్చాయి. సుగంధ్-2 పుస్తకంలో మిగిలినవి: क्या आपको पता है? (పఠన హేతు), 12 धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब, अनोखा उपाय (ఉపవాచకం). గత ఏడాది FA3 జాబితాలోనూ ఇవే. ఇది అంచనా; FA3 ఉత్తర్వు వచ్చాక సరిచూస్తాం.

FA3 Hindi पेपर में कितने अंक?

35 మార్కులు, 13 ప్రశ్నలు, 11 రాయాలి: ఖండ్ అ 5, ఆ 10, ఇ 12 (5 లో 3), ఈ 8. 6 అక్టోబర్ 2026 FA2 హిందీ అసలు పేపర్ (Exam Code 025) నమూనా ఇదే.

‘धरती के सवाल अंतरिक्ष के जवाब’ की विधा क्या है?

సాక్షాత్కారం (interview). ఇందులో రెండు సాక్షాత్కారాలు: విద్యార్థులు అబ్దుల్ కలాంను, ఇండియా టుడే పత్రిక టెసీ థామస్‌ను చేసినవి.

टेसी थॉमस को ‘अग्नि-पुत्री’ क्यों कहते हैं?

ఆమె DRDO అగ్ని-5 కార్యక్రమానికి డైరెక్టర్, దేశంలో మిసైల్ ప్రాజెక్టుకు నాయకత్వం వహించిన మొదటి మహిళ. 1985 లో DRDO ఎంపిక చేసిన పది మంది యువ శాస్త్రవేత్తల్లో ఆమె ఒకరు.

‘अनोखा उपाय’ के लेखक कौन हैं?

డా. రావూరి భరద్వాజ (2012 జ్ఞానపీఠ్ పురస్కారం). ఈ కథ ఆయన తెలుగు రచన ‘బంగారు కుందేలు’ హిందీ అనువాదం ‘सोने का खरगोश’ నుంచి.

‘अनोखा उपाय’ की सीख क्या है?

చిన్న పొరపాటు కూడా చేయకూడదు; పొరపాటు జరిగితే వెంటనే సరిదిద్దుకోవాలి. రాజు ఈ సీఖ్ పాటించాక రాజ్యం సుభిక్షమైంది.

भाषा की बात में क्या पूछा जा सकता है?

పుస్తక అభ్యాసాల నుంచి: निर्धन, संकल्प సంధి విచ్ఛేదం; सुबह-शाम (ద్వంద్వ), युवाशक्ति (తత్పురుష) సమాసం; छात्रा, छुट्टी, पौधा, बात వచనం మార్పు; విలోమ పదాలు (संभव, ज्ञान).

खंड इ में कितने प्रश्न लिखने हैं?

5 ప్రశ్నల్లో ఏవైనా 3, ఒక్కోటి నాలుగు వాక్యాల్లో, 4 మార్కులు. ఈ పేజీలో 3 గ్రేడ్ ప్రశ్నలు (బార్‌లో లెక్కిస్తాయి) + 2 అదనపు సాధన ప్రశ్నలు ఇచ్చాం.

क्या यह असली FA3 पेपर है?

కాదు. సుగంధ్-2 పాఠ్యపుస్తకం ఆధారంగా మేము తయారు చేసిన సాధన పేపర్; గద్యాంశం పుస్తకంలో ఉన్నట్లే ఇచ్చాం. FA3 రోజు అసలు పేపర్, జవాబులు ఇదే పేజీలో పెడతాం.

FA3 परीक्षा कब है?

అకడమిక్ క్యాలెండర్ ప్రకారం 4 నుంచి 7 జనవరి 2027. సబ్జెక్టు వారీ తేదీలు FA3 ఉత్తర్వు వచ్చాక AP FA3 Syllabus 2026-27 పేజీలో ఇస్తాం.

పాఠ్యపుస్తకాలు, ఉత్తర్వుల కోసం AP School Education Department. గద్యాంశం AP SCERT పదో తరగతి హిందీ పాఠ్యపుస్తకం సుగంధ్-2 నుంచి; ప్రశ్నలు, జవాబులు మా సొంతం.

పదో తరగతి అన్ని సబ్జెక్టుల జవాబులు, స్టడీ మెటీరియల్, ప్రశ్నపత్రాలు ఒకే చోట: AP Board Solutions Class 10. SA1 పరీక్షల (9 – 20 నవంబర్ 2026) సాధనకు AP SA1 2026-27; గణితం ఎక్సర్‌సైజ్ జవాబులకు AP 10th Class Maths Solutions; SSC కి AP SSC Model Papers 2027.